Home » प्रदेश में मानसून सक्रिय, हल्की बारिश के आसार

प्रदेश में मानसून सक्रिय, हल्की बारिश के आसार

by Bhupendra Sahu

रायपुर। । छत्तीसगढ़ आए मानसून ने एक-दो दिन बारिश कराने के बाद छुट्टी पर जाने का मन बना लिया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार के बाद दो दिन तक सिर्फ बादल छाए रहने के आसार हैं।

पिछले तीन से चार दिनों में ही मानसून प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की भी आशंका है। इसके बाद एक से दो दिनों के लिए मानसून की गतिविधियों में ब्रेक लगेगा। फिर 26 जून के बाद से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी का अनुमान है।

इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के भी संकेत हैं। भारी बारिश का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ ही रहने की संभावना है। आज भी रायपुर में बादल छाए रहने के आसार हैं। गरज-चमक के साथ वज्रपात और बारिश भी हो सकती है।

रायपुर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। रविवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जमकर बारिश हुई।
रायपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में एक सेमी से लेकर नौ सेमी तक वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में, जबकि न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More