Home » दुर्घटनामुक्त जिला बनाने आयोजित किए जा रहे विभिन्न गतिविधियां

दुर्घटनामुक्त जिला बनाने आयोजित किए जा रहे विभिन्न गतिविधियां

by Bhupendra Sahu

बालोद । कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिले को दुर्घटना मुक्त जिला बनाकर जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करने हेतु निरंतर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत आज पुलिस विभाग के द्वारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बालोद में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर वहाँ अध्ययनरत् विद्यार्थियों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को सायबर अपराधों के संबंध में भी जानकारी दी गई।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More