भिलाई । ‘मिशन लक्ष्मी के अंतर्गत 1 जून को भिलाई इस्पात कल्याण चिकित्सालय में महिलाओं से सम्बन्धित पूर्ण शैक्षिक स्वास्थ्य कार्यक्रम और नि:शुल्क परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ कौशलेन्द्र ठाकुर थे। यह आयोजन भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र तथा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। जिसमें कुल 58 महिला सफाईकर्मियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उपस्थित महिला श्रमिकों के एनीमिया व कैसर से संबंधित शंकाओं का समाधान कर, उन्हें आहार विशेषज्ञों द्वारा संतुलित आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डॉ ठाकुर द्वारा मिशन लक्ष्मी के प्रचार-प्रसार हेतु एक सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया गया। परीक्षण शिविर में महाप्रबंधक सीएसआर शिवराजन, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ एन एस ठाकुर, डॉ. निशि मिंज, डॉ दीपक, वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर सुशील कामड़े, श्रीमती शशि सिंह सहित भिलाई इस्पात कल्याण चिकित्सालय की पूरी टीम उपस्थित थी। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ