Home » राजकोट में गेमिंग सेंटर में आग, 12 बच्चों समेत 27 की मौत

राजकोट में गेमिंग सेंटर में आग, 12 बच्चों समेत 27 की मौत

by Bhupendra Sahu

राजकोट  । गुजरात के राजकोट में शाम पांच बजे भीड़भाड़ भरे गेम जोन में भीषण आग से 12 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की तरफ से आग की घटना पर नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को उन्होंने गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी के साथ घटनास्थल का दौरा किया। मुख्यमंत्री और राज्य गृह मंत्री ने टीआरपी गेम जोन में स्थिति का जायजा लिया। वहीं इस हादसे में घायल लोगों का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।

25 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे गेमिंग गतिविधियों के लिए बनाए गए फाइबर डोम में आग लगी थी। इसके बाद फायर कंट्रोल रूम को शाम करीब 4:30 बजे इसकी सूचना मिली। फायर टेंडर और एंबुलेंस आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। राजकोट कलेक्टर प्रभाव जोशी ने बताया कि गर्मी की छुट्टी और सप्ताहांत के चलते गेम जोन में काफी भीड़ थी। इस हादसे के बाद टीआरपी गेम जोन के मालिक युवराज सिंह सोलंकी फरार हो गए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More