Home » कोरबा व कटघोरा वन मंडल में 462 फड़ों में तेंदूपत्ता तोड़ाई का काम पूरा

कोरबा व कटघोरा वन मंडल में 462 फड़ों में तेंदूपत्ता तोड़ाई का काम पूरा

by Bhupendra Sahu

कोरबा  । तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य अब समापन की ओर पहुंचने लगा है। कोरबा व कटघोरा वन मंडल में 1.31 लाख मानक बोरा पत्ता संग्रहित किए जाने का लक्ष्य है। 23 दिन के भीतर दोनों वन मंडल में 1.08 लाख मानक बोरा पत्ता संग्रहित कर लिया गया है। बीते वर्ष की तुलना में यह 19 हजार 21 मानक बोरा अधिक है। पिछले चार दिन से सुबह धूप व शाम को वर्षा के बीच पत्ता तोड़ाई का काम चल रहा है। 728 में से 386 फड़ों में काम लगभग पूरा हो चुका है। पत्ते फड़ से गोदामों में संग्रहित होने लगे हैं।

हितग्राहियों के खाते में 48.34 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। तेंदूपत्ता की कीमत में इस बार हुई मूल्य वृद्धि के कारण पत्ता तोड़ाई को लेकर संग्राहकों में प्रतिस्पर्धा बनी हुई। संग्रहण के लिए पर्याप्त समय मिलने से करीब आधे फड़ों में पत्तों की पूर्ण तोड़ाई कर ली गई है। पिछले कुछ सालों से संग्रहण के समय मौसम में बदलाव के साथ बारिश व तेज हवा से काम बाधित होता रहा लेकिन इस बार इस इसका असर कम रहा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More