Home » आईपीएल : सुर्खियों में दिनेश कार्तिक का बयान

आईपीएल : सुर्खियों में दिनेश कार्तिक का बयान

by Bhupendra Sahu

बेंगलुरु । आईपीएल 2024 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कमाल कर दिया। आरसीबी ने चेन्नई को 27 रनों से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। इस करो या मरो के मैच में बेंगलुरु ने पहले खेलने के बाद 218 रन बनाए थ। ऐसे में चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 201 रन बनाने थे। हालांकि, बेंगलुरु के गेंदबाजों ने पांच बार की चैंपियन को 191 रनों पर रोक दिया। इस धमाकेदार जीत के बाद दिनेश कार्तिक का बयान सुर्खियां बटोर रहा है।

दरअसल, विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने धोनी के छक्के को बेंगलुरु की जीत का श्रेय दिया। दिनेश कार्तिक ने कहा, आज सबसे अच्छी बात यह हुई कि एमएस धोनी ने गेंद को मैदान के बाहर मारा, फिर हमें एक नई गेंद मिली और गेंदबाजी करना भी बेहतर हो गया।

अगर आप कार्तिक के इस बयान का अर्थ नहीं समझ पाए तो हम आपको बता दें कि कार्तिक ने बिल्कुल सच कहा है। कहीं न कहीं धोनी का विशालकाय छक्का लगाना आरसीबी के लिए वरदान साबित हुआ. दरअसल, बारिश और नमी की वजह से मैदान काफी गीला था। ऐसे में गेंद भी गीली हो गई थी और गेंदबाजों के हाथ से बॉल छूट भी रही थी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More