मुंबई। बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। यामी गौतम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। यामी ने इंस्टाग्राम पर आधिकारिक घोषणा की कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इसी के साथ उन्होंने बेटे के नाम से भी पर्दा उठा दिया है। पेरेंट क्लब में शामिल होने के बाद यामी और उनके डायरेक्टर हसबैंड आदित्य धर काफी खुश हैं। आदित्य धर ने भी इस संबंध में पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बेटे का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था। इस हिसाब से देखा जाए तो कपल ने 10 मई को अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया।