जौनपुर । जिले के मडिय़ाहूं के रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत को दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाना है , इस बार लोकसभा चुनाव में 400 सीटों के पार जाना है। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश के अर्थतंत्र को 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर लाया है। यह चुनाव भारत को विश्व का तीसरा अर्थ तंत्र बनाना है, आतंकवाद से मुक्त करना है और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना है। उन्होंने कहा कि इस बार नरेंद्र मोदी 400 से बहुत आगे निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि , 70 साल से कांग्रेस राम मंदिर के मसले को भटका रही थी, लटका रही थी । सोनिया गांधी, सपा मुखिया अखिलेश यादव, राहुल बाबा और प्रियंका गांधी को निमंत्रण दिया लेकिन यह लोग प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आए क्योंकि यहां आएंगे तो इनको वोट नहीं मिलेगा। कहा कि यह लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। यह कश्मीर हमारा है या नहीं उत्तर प्रदेश और राजस्थान वालों का कश्मीर से क्या लेना देना यह कहते थे लेकिन मडिय़ाहूं का बच्चा-बच्चा मेरे कश्मीर के लिए जान देने को तैयार है। श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 को हटाने के खिलाफ थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 370 हटाई पूरे कश्मीर में आज हमारा तिरंगा शान से लहरा रहा है। मोदी ने देश को आतंकवाद से मुक्त कर दिया। सोनिया और मनमोहन की सरकार में आतंकी घुस जाते थे और धमाके करते थे। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ गरीबों को अनाज देने का काम किया, साथ ही 12 करोड़ गरीब माता को शौचालय बनाकर उनकी रक्षा की है, 4 करोड लोगों को घर बनाए, गैस कनेक्शन दिए, कोरोना के सबको टिका लगवाये। श्री शाह ने कहा कि आज मोदी सरकार में पाकिस्तान की कुछ भी गलत करने की हिम्मत नहीं है जबकि यही पाकिस्तान कांग्रेस सरकार में आए दिन कोई न कोई कांड करता रहता था। उसने पुलवामा अटैक कर एक भूल कर दी थी जिसका जवाब इतना तगड़ा दिया गया कि आज तक उसकी हिम्मत नहीं पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग झूठ फैला रहे कि मोदी सत्ता में आए तो आरक्षण खत्म कर देंगे। तेलंगाना और कर्नाटक में इन लोगों ने मुस्लिम को आरक्षण दिया, जो ओबीसी का था। उन्होंने कहा कि किया इन लोगों ने और आरोप बीजेपी पर लगा रहे। उन्होंने आप मोदी जी को तीसरी बार पीएम बना दो मुस्लिम का आरक्षण खत्म कर के एस सी, एस टी और ओबीसी को दूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दूसरी बार देश का बंटवारा करना चाहती थी। हमने कहा भारतीय जनता पार्टी देश का बंटवारा नहीं होने देगी।
00