Home » सेना के जवान और हमारी सरहदें मोदी राज में सुरक्षित : अनुराग ठाकुर

सेना के जवान और हमारी सरहदें मोदी राज में सुरक्षित : अनुराग ठाकुर

by Bhupendra Sahu

शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस राज में ना हमारी सेना सुरक्षित थी ना हमारी सीमा सुरक्षित थी। जबकि मोदी जी के शासनकाल में हमारी सेना मज़बूत हुई, सेना का मनोबल बढ़ा और हमारी सीमा चाकचौबंद हुई। हिमाचल में कांग्रेस ने पहले तो अपनी झूठी गारण्टियाँ पूरी नहीं की अब फिर जनता को ठगने के लिए फिर फॉर्म भरवाते घूम रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने यह बातें आज चिंतपूर्णी और जसवां प्रागपुर विधानसभा में आयोजित दर्जन भर से ज़्यादा जनसभाओं में की। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस का हाथ हमेशा विदेशी ताकतों के साथ रहता है। इन्होंने हजारों एकड़ भारतीय भूमि दुश्मनों के हवाले कर दी और उसके बाद भी आज जब हमारी सेना डोकलाम में अपनी वीरता का परिचय दे रही थी तब राहुल गांधी चीनी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। जब हमारी सेना ने आतंकियों को पाकिस्तान में घुसकर मारा तब यह लोग सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे थे। आज भी जब चुनाव सर पर है तब यह लोग कह रहे हैं कि भारत के परमाणु हथियारों को खत्म कर देना चाहिए।

एक ओर यह लोग भारतीय परमाणु हथियारों को खत्म करने की बात कर रहे हैं और वहीं दूसरी ओर हमें पाकिस्तान के एटम बम का डर दिखा रहे हैं। उनके दौर में पाकिस्तान से आतंकी आकर भारतीयों को सरेआम मारते थे और कांग्रेस की सरकार हाथ पर हाथ धर कर बैठी रहती थी। सरहदों पर पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सर काट लेटा था मगर कांग्रेस की सरकार मौन धारण किए रहती थी। जब हमारे सेना के जवान अपने शौर्य को दिखाते हुए आतंकियों को मार गिराते थे तो कांग्रेस हमारे जवानों के शौर्य पर सवाल खड़ा करते थे और आतंकीयों की मौत पर आंसू बहाते थे। मगर पिछले 10 वर्षों में मोदी जी ने हमारी सेना को इतना सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया है कि आज हमारी सेना दुश्मनों के ईंट का जवाब पत्थर से देती है। आज हमारे बेटे ही नहीं बल्कि हमारी बेटियां भी एके-47 लेकर दुश्मनों को कब्रिस्तान भेजने का दम रखतीं हैं। पहले जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान का सीधा हस्तक्षेप होता था। आए दिन वहां से आतंकी घटनाएं, पत्थर बाजी और अलगाववाद की खबरें आती थी। लेकिन मोदी जी ने वहां से धारा 370 हटाया और आज जम्मू कश्मीर में अमन और चैन है। पत्थर बाजी बिल्कुल बंद है और आतंकी अपनी अंतिम सांसें गिन रहे हैं। मोदी राज में आज हमारे जवान और सीमाएँ दोनों सुरक्षित हैं और मोदी जी की नीतियों और मिल रही सुविधाओं से भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में सेना के लिए जो कार्य हुए हैं, वह पिछले 60 वर्षों में भी नहीं हुए होंगे। हमने सेना की वर्षों पुरानी मांग, वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। अभी तक एक लाख करोड़ से ज्यादा पैसा हम हमारे बहादुर पूर्व सैनिकों को दे चुके हैं। कांग्रेस ने तो अपने 10 वर्षों में सेना को एक भी बुलेट प्रूफ जैकेट तक नहीं दिया। उनके दौर में सेना जरूरी साजो सामान के लिए तरसती थी। इन्होंने सैन्य सामानों में भी घोटाले किए। लेकिन मोदी जी ने सेना को सभी अत्याधुनिक हथियार दिलाए। आज हमारी सेना के पास राफेल विमान से लेकर बुलेट प्रूफ जैकेट, आईएनएस विक्रांत से लेकर तेजस विमान और अग्नि मिसाइल हैं। हमने सिर्फ बॉर्डर पर 6800 किलोमीटर से ज्यादा सड़के बनाई हैं। पिछले वर्ष देश में एक लाख करोड़ से ज्यादा रक्षा उत्पादन किया गया है। यही नहीं हमने नॉर्थ ईस्ट में लगभग 11 शांति समझौते किए हैं आज पूरे देश में नक्सली हथियार डाल रहे हैं। कांग्रेस ने कभी भी इन मुद्दों का समाधान नहीं किया बल्कि उन्हें हमेशा बढऩे दिया। जो भारत कभी विश्व में सबसे बड़े रक्षा आयातक के तौर पर जाना जाता था वह आज अपने ही देश में रक्षा क्षेत्र से जुड़े एक लाख करोड़ से ज्यादा के समान बना रहा है। अब सेना में करप्शन नहीं बल्कि सेना को बेहतरीन बनाने के लिए कनविक्शन के साथ काम होता है अनुराग ठाकुर ने कहा, 16 महीने पूर्व झूठे वादों के दम पर कांग्रेस ने हिमाचल में सरकार बनाई थी। आज तक उन्होंने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। अभी लोकसभा के चुनाव के समय उन्होंने फिर से माताओं बहनों को फॉर्म भरवा कर ठगने का प्लान बनाया है। लेकिन जैसे इससे पहले भी इन्होंने हिमाचलवासियों को फॉर्म के नाम पर ठगा था, वैसे ही इस बार भी ये लोग फॉर्म को कूड़ेदान में फेंक देंगे। हिमाचल में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तो यहां के मुख्यमंत्री ने खुलेआम कहा था कि हमने 97त्न हिंदुओं को हराकर सरकार बनाई है। कहीं इनकी मंशा कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तर्ज पर यहां भी एसटी, एससी और ओबीसी का आरक्षण काटकर मुसलमानों को देने की तो नहीं है?
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि 10 वर्षों पहले देश ने कांग्रेस पार्टी की भ्रष्ट और अराजक सरकार को उखाड़ कर भाजपा की ईमानदार सरकार को चुना था। इन 10 वर्षों में मोदी जी ने देश की आशाओं और आकांक्षाओं पर शत प्रतिशत खरा उतरने का काम किया है। आज देश के अंदर तो आमूल चूल परिवर्तन हुए ही हैं इसके साथ-साथ भारत का डंका विदेशों में भी बजा है। यह सब जनता के एक-एक वोट की ताकत से हुआ है। अभी तक के चार चरणों के मतदान में पूरे देश ने तीसरी बार मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान किया है। आने वाले तीन चरणों में और 2 जून को हमीरपुर और समस्त हिमाचल की जनता भी मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारी संख्या में मतदान करेगी। भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड मार्जिन से हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटें और विधानसभा उपचुनाव की 6 की 6 सीटें जीतेगी।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More