Home » आईपीएल : एमएस धोनी ने सुरेश रैना को लगाया गले

आईपीएल : एमएस धोनी ने सुरेश रैना को लगाया गले

by Bhupendra Sahu

चेन्नई । चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2024 का आखिरी घरेलू लीग मैच खेला। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद धोनी ने चेन्नई को अलविदा कहा। इस दौरान माही ने सुरेश रैना को गले लगाया। धोनी और रैना के गले लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। धोनी और रैना का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। घरेलू मैदान पर आखिरी मैच खेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम ने ग्राउंड का लैप (चक्कर) लगाया। इसी लैप के दौरान सुरेश रैना भी ग्राउंड पर पहुंचे। इसके बाद रैना और धोनी गले मिले। चेन्नई के दिग्गज खिलाडिय़ों का गले लगना फैंस को खूब भाया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More