Home » आईपीएल : गेंदबाजों के बीच रोचक होती जा रही पर्पल कैप की रेस

आईपीएल : गेंदबाजों के बीच रोचक होती जा रही पर्पल कैप की रेस

by Bhupendra Sahu

हर्षल सबसे आगे, जसप्रीत रह गए पीछे

धर्मशाला । आईपीएल 2024 में जहां एक ओर टीमों के बीच टॉप 4 में जाने का घमासान है, वहीं गेंदबाजों के बीच पर्पल कैप की रेस भी अब रोचक होती जा रही है। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का इस पर काफी लंबे वक्त से कब्जा था, लेकिन अब वे पीछे हो गए हैं और पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल सबसे आगे निकल गए हैं।

आईपीएल में इस वक्त सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल बन गए हैं। उन्होंने 12 मैचों में 20 विकेट अपने नाम करने में कामयाबी हासिल कर ली है। उधर 18 विकेट के साथ जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने भी 12 ही मुकाबले खेले हैं। इन दोनों के बीच केवल 2 ही विकेट का अंतर है। इस बीच केकेआर के लिए खेलने वाले वरुण चक्रवर्ती तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 11 मैच खेलकर ही 16 विकेट चटका दिए हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More