Home » IPL-2024 : कोलकाता ने मुंबई को 18 रन से हराया

IPL-2024 : कोलकाता ने मुंबई को 18 रन से हराया

by Bhupendra Sahu

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया. इस जीत के साथ KKR सीजन के प्ले ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. बारिश के कारण ओवर्स में कटौती की गई और मुकाबला 16-16 ओवर का खेला गया. कोलकाता ने होमग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करते हुए 16 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 16 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन ही बना पाई. इम्पैक्ट प्लेयर रोहित शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए.

उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने सुनील नरेन के हाथों कैच कराया. नरेन ने ईशान किशन को 40 रन पर पवेलियन भेजा. वहीं KKR से वेंकटेश अय्यर ने 42 रनों की पारी खेली. आंद्रे रसेल ने 24 और नितिश राणा ने 33 रन बनाए. MI से जसप्रीत बुमराह और पीयूष चावला ने 2-2 विकेट लिए. वहीं KKR से वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने दो दो विकेट लिए.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More