Home » अक्षय तृतीया पर महंगा हुआ सोना-चांदी, खरीदने से पहले जान लें आज के दाम

अक्षय तृतीया पर महंगा हुआ सोना-चांदी, खरीदने से पहले जान लें आज के दाम

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत आज तेज रही। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 72,100 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 85 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 91 रुपये की तेजी के साथ 71,730 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 490 रुपये की तेजी के साथ 72,129 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,140 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,730 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 73,958 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेज रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 262 रुपये की तेजी के साथ 84,761 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 636 रुपये की तेजी के साथ 85,135 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 85,143 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 84,761 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव ने 86,126 रुपये किलो के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। कॉमेक्स पर सोना 2,353.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,340.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 17 डॉलर की तेजी के साथ 2,357.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 27.58 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.36 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.22 डॉलर की तेजी के साथ 27.58 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More