Home » मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, सीएम साय ने जवानों को दी बधाई…

मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, सीएम साय ने जवानों को दी बधाई…

by Bhupendra Sahu

रायपुर। बीजापुर में शुक्रवार को नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऑपरेशन के लिए जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

सीएम साय ने कहा कि आज बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र के पीडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में हमारे सुरक्षाबलों को भारी सफलता मिली है। मुठभेड़ समाप्त हो चुका है, 12 डेडबॉडी नक्सलियों के मिले हैं। मैं इसके लिए सुरक्षाबलों को, अधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

जब से हम लोग सरकार में आए हैं नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह चाहते हैं कि प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो। डबल इंजन की सरकार होने के कारण इसका लाभ हमको मिल रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More