Home » एयर इंडिया एक्सप्रेस की 78 उड़ानें रद्द, एक साथ छुट्टी पर गए कर्मचारी

एयर इंडिया एक्सप्रेस की 78 उड़ानें रद्द, एक साथ छुट्टी पर गए कर्मचारी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली  । एयर इंडिया एक्सप्रेस के बड़ी संख्या में कर्मचारी एक साथ में बीमारी की छुट्टी पर चले गए हैं। इसके कारण एयरलाइन को पिछले 12 घंटे में 78 उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों की ओर से एक साथ बीमारी की छुट्टी लेने की वजह एयरलाइन में किया जा रहा बदलाव है, जिसका विरोध दर्ज करने के लिए ये कदम उठाया गया है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से 2023 में टाटा ग्रुप की बजट एयरलाइन एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व एयर एशिया इंडिया) और एयर इंडिया एक्सप्रेस का विलय करने की मंजूरी दे दी गई थी। सूत्रों ने बताया कि एयरलाइन की ओर से किए जा रहे बदलावों से केबिन क्रू समेत वरिष्ठ कर्मचारी खुश नहीं थे।

जानकारी के मुताबिक, जो उड़ानें रद्द हुई हैं, उनमें घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं। केवल केरल के चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझिकोड और कन्नूर से करीब एक दर्जन उड़ानें रद्द हुई हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी थीं, जो कि मध्य पूर्व के देशों में जा रही थीं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More