बिलासपुर । कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आज सवेरे बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के मिशन उच्चतर माध्यमिक स्कूल स्थित आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 59 में आम लोगों के साथ कतार में लगकर मतदान किया।
कलेक्टर ने सपत्नीक मतदान किया। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार और उनकी पत्नी सीएसपी पूजा कुमार ने भी मतदान किया।