Home » लोकसभा चुनाव : हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने भी किया मतदान

लोकसभा चुनाव : हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने भी किया मतदान

by Bhupendra Sahu

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने भी मतदान किया। वे अपने परिवार जनों के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों में पहंुचकर मताधिकार का उपयोग किया। इस क्रम में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सीनियर जस्टिस गौतम भादुड़ी ने सपरिवार बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 71 शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा कॉलेज पहुंचकर मतदान किया।

इसी प्रकार माननीय न्यायधीश पार्थ प्रतीम साहू ने मतदान केंद्र क्रमांक 37 कोल इंडिया कार्यालय 27 खोली, माननीय न्यायाधीश राकेश मोहन पाण्डेय मतदान केंद्र 38 गुरू तेग बहादुर स्कूल 27 खोली पहंुचकर मतदान किया। इसी कड़ी में माननीय न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 170 साइंस कालेज सरकण्डा में सपरिवार जाकर मतदान किया। सभी ने जिले के सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील की।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More