Home » CM मैडम भी चुनाव प्रचार में उतरीं, साय सरकार की उपलब्धियां गिनाकर BJP के लिए मांग रहींं वोट

CM मैडम भी चुनाव प्रचार में उतरीं, साय सरकार की उपलब्धियां गिनाकर BJP के लिए मांग रहींं वोट

by Bhupendra Sahu

रायपुर  । प्रदेश में दो चरणों के मतदान संपन्न हो गए हैं। तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार अंतिम दौर में है। लोकसभा क्षेत्र बड़ा होने के कारण चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशी पूरे क्षेत्र में नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसी स्थिति में उनके स्वजन पूर्व से निर्धारित दौरे के अनुसार दूसरे क्षेत्रों में प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदेश की 11 लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में डालकर कीर्तिमान रचने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिन-रात जुटे हुए हैं। उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय भी लगातार लोगों तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहीं हैं।

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र और जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के घुमरा, जामबाहर, ऊपर कछार आदि क्षेत्रों में धुआंधार दौरा कर जनसभाएं ले रही हैं। वे महिलाओं के बीच पहुंचे मोदी की गारंटी और राज्य सरकारी की उपलब्धियों को बता रही हैं। रायपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के चुनाव प्रचार में उनके बेटा और बेटी जुटी हुई हैं। CM मैडम भी चुनाव प्रचार में उतरीं, साय सरकार की उपलब्धियां गिनाकर BJP के लिए मांग रहींं वोट, कांग्रेस प्रत्याशियों के स्वजन भी डटेCM मैडम भी चुनाव प्रचार में उतरीं, साय सरकार की उपलब्धियां गिनाकर BJP के लिए मांग रहींं वोट, कांग्रेस प्रत्याशियों के स्वजन भी डटे भिलाई की रहने वाली सरोज पाण्डेय कोरबा लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी हैं। प्रचार-प्रचार के लिए स्वजन ने कोरबा में डेरा जमा रखा है। ऐसे ही दुर्ग के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल, बिलासपुर के तोखनराम साहू, सरगुजा के चिंतामणी महाराज, रायगढ़ के राधेश्याम राठिया और जांजगीर-चांपा में कमलेश जांगड़े के स्वजन प्रचार में जुटे हुए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशियों के स्वजन भी प्रचार प्रसार में दमखम दिखा रहे हैं। वे लोगों के बीच पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की विफलताओं को बता रहे हैं। घर-घर पहुंचकर कांग्रेस की न्याय योजना की जानकारी दे रहे हैं और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। रायपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय हैं। इनकी पत्नी क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार रही हैं। दुर्ग के रहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। इनके स्वजन बिलासपुर में प्रचार की कमान संभाले हुए है। ऐसे ही रायपुर के अभनपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम छछानपैरी के रहने वाले डा. शिव डहरिया जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी हैं। इनके भी स्वजन जांजगीर-चांपा में डटे हुए हैं। दुर्ग लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू, सरगुजा के शशि सिंह कोराम, रायगढ़ की डा मेनका देवी सिंह तथा कोरबा की ज्योत्सना महंत के स्वजन प्रचार में लगे हैं। कोरबा सीट के लिए प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पति चरणदास महंत जगह-जगह जनसभाएं कर और लोगों के बीच पहुंचकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना रहे हैं।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More