Home » मतदाता जागरुकता के लिए पैरामिलट्री फोर्स के साथ दुर्ग पुलिस का फ्लैग मार्च, कलेक्टर भी हुई शामिल

मतदाता जागरुकता के लिए पैरामिलट्री फोर्स के साथ दुर्ग पुलिस का फ्लैग मार्च, कलेक्टर भी हुई शामिल

by Bhupendra Sahu

 

भिलाई। लोकसभा चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रेरित करने जिला प्रशासन द्वारा तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस व कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों की सुरक्षा के लिए पहुंचे पैरामिलिट्री फोर्स के साथ शुक्रवार को दुर्ग भिलाई में फ्लैग मार्च किया। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने मार्च का नेतृत्व किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बंदूकधारी जवान मार्च में शामिल रहे।

दुर्ग पुलिस लाइन से शुरू हुआ फ्लैग मार्च पटेल चौक, सदर मार्केट, गवली पारा, चण्डी मंदिर, होटल मान, तकियापारा, श्रीशिवम, अग्रसेन चौक, ग्रीन चौक, राजेन्द्र पार्क चौक, मालवीय नगर चौक, उतई रोड (गांधी प्रतिमा), पुलिस लाइन में जाकर समाप्त हुआ। दुर्ग से निकलकर फ्लैग मार्च भिलाई में भी निकाला गया। पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 से शुरू होकर फ्लैग मार्च सुपेला चौक, लक्ष्मी मार्केट, गदा चौक, वैशाली नगर, रामनगर, मुक्तिधाम्, वृन्दानगर, 18 नम्बर रोड, मिलन चौक, अन्ना चौक, गांधी चौक, केम्प-2, अहमद नगर, जलेबी चौक, जवाहर मार्केट, नंदिनी रोड, गौतम नगर, शिवालय, पोस्ट आफिस, एमपीआर रोड, श्रीराम चौक, सुभाष मार्केट, असरफी मस्जिद, केनाल रोड, न्यू खुर्सीपार, लाल मैदान छावनी में फ्लैग मार्च किया गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More