Home » कांग्रेस की लिस्ट जारी, रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस की लिस्ट जारी, रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली,। पिछली बार अमेठी में राहुल गांधी की हार और हाल ही में सोनिया गांधी के राज्यसभा सांसद बनने के बाद से यह सवाल उठ रहा था कि गांधी परिवार का गढ़ रही अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस किसे मैदान में उतारेगी? हालांकि, अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।
नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इन दोनों सीटों पर नामांकन का आखिरी दिन आज यानी शुक्रवार को ही है। ऐसे में ऐन वक्त पर पार्टी ने तय किया है कि राहुल गांधी रायबरेली और किशोरी लाल शर्मा अमेठी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे। केएल शर्मा, सोनिया गांधी के प्रतिनिधि रह चुके हैं। इसी के साथ प्रियंका गांधी के चुनाव लडऩे की अटकलों पर विराम लग गया। कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह इसकी आधिकारिक घोषणा की।
बंछोर
०००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More