जांजगीर चांपा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, देश में चल रही मोदी लहर से घबराकर कांग्रेसी नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इसलिए आज कांग्रेस भ्रम फैला रही है कि मोदी की सरकार पर बनने पर संविधान और आरक्षण खत्म हो जाएगा। कांग्रेस के इस झूठ के झांसे में जनता नहीं आने वाली है। मोदी की गारंटी है कि न तो संविधान खत्म होगा और न ही आरक्षण की व्यवस्था। आदिवासी और दलितों, पिछड़ों को आरक्षण की पूर्व की भांति लागू रहेगा। कांग्रेस मुद्दाविहिन हो चुकी है, इसलिए अब कांग्रेस मोदी की गारंटी के बारे में दुष्प्रचार कर रही है। झूठे वादों करने वाली कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की जनता सबक सीखाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी।
विष्णुदेव साय ने कहा कांग्रेस कहती है कि महतारी वंदन योजना सिर्फ चुनाव तक ही चलेगी। अब कांग्रेस इसके बारे में भी भ्रम फैलाने काम कर रही है। कहा-मोदी की गारंटी है कि महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने महिला के खाते में हजार इसी तरह दिए जाएंगे। कांग्रेस के झूठ और दुष्प्रचार पर विश्वास मत करिए। इनको अपनी करारी हार दिखने लगी है। इनके सभी प्रत्याशी चुनाव हारने जा रहे हैं। इसलिए कांग्रेस ने अब झूठ को ही हथियार बना लिया है।
उन्होंने कहा कि ये लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है कि क्योंकि देश की सत्ता पर कांग्रेस को काबिज नहीं होने देना है। क्योंकि ये कांग्रेसी तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी कांग्रेस और इंडी गठबंधन दलों की तरह परिवारवाद की राजनीति नहीं करते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी का परिवार सभी देशवासी हैं। उनके लिए वह 24 घंटे में 18 घंटे तक दिनरात काम करते हैं। लेकिन कांग्रेस झूठे वादे कर वोट लेते हैं फिर सत्ता पाने के बाद जनता को लूटने में लग जाते हैं।