Home » राजनाथ सिंह से अधिक धनी हैं स्मृति ईरानी

राजनाथ सिंह से अधिक धनी हैं स्मृति ईरानी

by Bhupendra Sahu

लखनऊ । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से ज्यादा पैसा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पास है। इसका खुलासा सोमवार को दोनों के नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में हुआ है।

स्मृति के पास 8.75 करोड़, जबकि राजनाथ सिंह के पास 6.46 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। दोनों की संपत्ति 5 साल में डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ गई है। राजनाथ सिंह की संपत्ति पांच साल में 40 फीसद बढ़ी है। वर्ष 2019 में उनकी कुल संपत्ति 4.62 करोड़ रुपये की थी। अब यह बढ़कर 6.46 करोड़ रुपये हो गई है। इनमें 3.11 करोड़ की चल और 3.35 करोड़ की अचल संपत्ति है।

लखनऊ से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे राजनाथ सिंह ने अपने पास 75 हजार और पत्नी के पास 45 हजार की नकदी दर्शाई है। उनके पास एक रिवॉल्वर और एक दो नाली बंदूक भी है। साथ ही 4.20 लाख रुपये का सोना और चार लाख के रत्न हैं। उनकी पत्नी के पास 52.50 लाख का सोना और 9.37 लाख की चांदी है। उनकी पत्नी के पास कुल 90.71 लाख की संपत्ति है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More