नई दिल्ली । नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहें। भाजपा की दिग्गज नेता रहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने मंगलवार को नामांकन दाखिल करने से पहले दिल्ली की सड़कों पर रोड शो कर अपनी ताकत दिखाई।
नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज के रोड शो के दौरान उनके साथ चुनावी रथ पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद रहे।