Home » विजय बघेल ने हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर शुरू किया जनसम्पर्क यात्रा

विजय बघेल ने हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर शुरू किया जनसम्पर्क यात्रा

by Bhupendra Sahu

भिलाई  । सांसद विजय बघेल ने दक्षिणेश्वर हनुमानजी का आशीर्वाद लेकर जनसम्पर्क यात्रा शुरू किया। सबसे पहले वे तालपुरी बी ब्लॉक पहुंचे। जहां दक्षिणेश्वर हनुमानजी के मंदिर पहुंच कर सांसद विजय बघेल ने अपने सेकड़ो सर्मथकों के साथ पूजा अर्चना की। संकट मोचन हनुमानजी का आशीर्वाद लेकर सांसद विजय बघेल आगे बढ़े। रूवाबाँधा, शिव मंदिर, गांधी चौक, शिव हनुमान मंदिर रूवाबाँधा, माया नगर, मैत्री कुंज, बाजार लाइन, रिसाली आजाद मार्केट, रिसाली बाजार, कृष्णा टाकीज से आगे बढ़ते हुए सांसद की जन सम्पर्क यात्रा रिसाली बस्ती पहुंची। फिर रिसाली भाठा से होते हुए टंकी मरोदा, मैत्री गार्डन चौक पहुंची।

इसके बाद यात्रा स्टेशन मरोदा से नेवई भाठा, डुंडेरा, जोर तराई पहुंचे। इस जनसंपर्क यात्रा के दौरान हर चौक चौराहों में सेकड़ो सर्मथकों ने गाजे बाजे के साथ सांसद विजय बघेल का स्वागत सम्मान किया। जोरदार आतिश बाजी की गई, सांसद पर लोगों ने पुष्प वर्षा और फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस यात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए। सबसे बड़ी बात यह रही 43 डिग्री के धूप में सैकड़ों महिलाएं सांसद विजय बघेल के जनसंपर्क यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए सांसद विजय बघेक ने कहा भारतीय जनता पार्टी जो कहता है, वह करके रहता है। पर कांग्रेस जो कहते हैं वह कभी करते ही नहीं है। कांग्रेस 5 साल राज किया लेकिन कोई काम नहीं किया। जो कहते थे वह नहीं किए और जो नहीं करेंगे बोले थे उसी को किए। शराब नहीं बेचेंगे बोले थे और 5 साल तक जम कर शराब बेचे है, सट्टा जुआ खिलाए, कई तरह का अपराध के गढ़ बना दिए। यह हाल रहे कांग्रेस की सरकार में और उनके कारण आप लोगों को केंद्र की योजनाओं का ठीक से लाभ नहीं मिल पाया। विधानसभा चुनाव में आप सभी ने भारतीय जनता पार्टी की घोषणा पत्र पर विश्वास करके प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाई। भाजपा में छत्तीसगढ़ की जनता ने विश्वास किया।

सरकार बनने के बाद मात्र दो ढाई माह में विष्णु देव सहाय ने जो भी घोषणा की थी, उसे पूरा किया। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने की बात हो, 2 साल के बोनस के साथ किसान भाइयों का 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी और 3100 रुपए समर्थनमूल्य देने का वादा पूरा किए। आप सभी के लिए भाजपा का संकल्प मैन बनाया, नारी शक्ति का सम्मान करने महतारी वंदन योजना मैं बनाया और इसका लाभ भी माताओं बहनों को मिल रहा। सभा को सम्बोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने आगे कहा कि सत्य कभी छुप नहीं सकता। झूठ तो कुछ दिन चलता है लेकिन सत्य है हमेशा सत्य रहता है। जो आप सबके दिल में बसा है और इसी के कारण आज एक बार फिर से जब सांसद चुनाव आया है तन आप सब को कमल छाप में बटन दबाकर भारी मतों से जितना है। राष्ट्र निर्माण के लिए, विश्व के शिखर पर भारत को पहुंचने के लिए, एक बार फिर से भारत को सोने की चिडिय़ा बनाने, हमारे संत ऋषियों, बड़े बुजुर्गों ने भारतवर्ष को विश्व गुरु बनाने का जो सपना देखा उसे पूरा करने के लिए, राष्ट्र के मान, सम्मान और स्वाभिमान के लिए है। इस लिए इस महायज्ञ में हम सब को कमल के फूल छाप के बटन दबाकर अपनी आहुति दे, ताकि आप भी राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाए। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनानी है। जिस तरह से विधानसभा में आप सभी ने रिकॉर्ड तोड़ वोट डालकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है, वैसे ही एक बार भारी मतों से सांसद विजय बघेल को जीताकर नरेंद्र मोदी की सरकार देश में बनाना है।

आगे ललित चंद्राकर ने कहा कि महतारी वंदन योजना, किसानों को 3100 रुपये धान का समर्थन मूल्य, 21 क्विंटन प्रति एकड़ धान खरीदी जैसे कई जनहितकारी योजनाएं को बनाने वाले सांसद विजय बघेल ही है। इन्होंने भाजपा का घोषणा पत्र बनाया था और इन्हीं के भरोसे आज प्रदेश के माता और बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है। सेकड़ो लोग हुए भाजपा में शामिल रूवाबाँधा में आयोजित सभा में 50 से अधिक कांग्रेस के समर्थक और पदाधिकारियों ने भाजपा में प्रवेश किया। इसमें सबसे ज्यादा महिलाएं है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More