Home » रंगोली, मेहंदी, कलश यात्रा में दिया जा रहा मतदाता जागरूकता का संदेश

रंगोली, मेहंदी, कलश यात्रा में दिया जा रहा मतदाता जागरूकता का संदेश

by Bhupendra Sahu

धमतरी । जिले में शुक्रवार को भक्त माता कर्मा की जयंती मनाई जा रही है। वहीं लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए लोकतंत्र का पर्व भी जिले में बढ़-चढकर मनाया जा रहा है। इन दोनों ही पर्वों को जिलेवासी हर्षोल्लास से बना रहें हैं, घरों में रंग-बिरंगी आकर्षक रंगोली सजायी गई है, वहीं महिलाएं हाथों में मेहंदी सजायीं हैं तथा कलश यात्रा सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता गांधी के निर्देश और सीईओ जिला पंचायत तथा स्वीप जिला नोडल अधिकारी रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हर कार्यक्रम के साथ ही साथ स्वविवेक से जिलेवासी लोकतंत्र का पर्व मनाकर अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आज आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं जहां कलश यात्रा निकालकर मतदाता जागरूकता संबंधी नारे लगा रहीं हैं, वहीं हाथों मेहंदी सजाकर अधिक से अधिक मतदान करने लोगों को प्रोत्साहित कर रहीं हैं। इसके अलावा आंगन में शत्-प्रतिशत मतदान करने का संदेश देते हुए रंगोली भी सजायीं हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More