सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन कई सारी वीडियोज आती रहती हैं। ये एक ऐसी जगह है जहां लोग अपना टेलेंट शो करते हुए नजर आते हैं। वहीं उनमें से कुछ लोगों का कंटेंट लोगों को इस कदर पसंद आ जाता है कि उनकी वीडियो अपलोड होते ही वायरल होने लगती हैं। ऐसी ही एक कंटेंट क्रिएटर हैं आरजे करिश्मा उनके वीडियोज भी काफी ज्यादा मजेदार होते हैं और लोगों को काफी पसंद भी आता है।
आरजे करिश्मा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और आए दिन अपने नए-नए मजेदार वीडियोज फैंस के बीच शेयर कर सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटौरती रहती हैं।
वो कोई भी वीडियोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में वायरल होने लगता है। हालांकि उनका मसाला भरा कंटेंट और मनोरंजन वाला अंदाज देखने के लिए हर कोई बेताब रहता है।
आरजे करिश्मा ने कई ऐसे कंटेंट बनाएं हैं जिसे फैंस ने खूब पसंद भी किया है, जैसे भाई-बहन के झगड़े को लेकर, पति-पत्नि को लेकर, मां-बेटी के बीच की नोंक-झोंक को लेकर और फ्रेंड्स के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर जिनपर काफी लोगों ने लाइक्स भी किए हैं।
बता दें कि आरजे करिश्मा का सोशल मीडिया पर मजाकिया वीडियो देखकर ये साफ झलकता है कि वो खुद भी खुश रहना पसंद करती हैं और दूसरों को भी हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।
आरजे करिश्मा इंदौर की रहने वाली हैं और वो एक रेडियो स्टेशन में रेडियो जॉकी हैं। वो काफी वक्त से अलग-अलग कंटेंट पर वीडियो बना रही हैं। उन्होंने पैनडेमिक के समय ये वीडियोज बनाना स्टार्ट किया था।
एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर जब भी अपनी वीडियोज शेयर करती हैं तो लाखों फैंस उनकी वीडियो पर जमकर कॉमेंट्स और लाइक्स करते हैं।
उनका इंस्टाग्राम पर आरजे करिश्मा नाम से अकाउंट है। उन्हें इंस्टा पर 7 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं।
००