Home » भारत-चीन सीमा पर सुधरेंगे हालात, दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने समाधान के लिए की चर्चा

भारत-चीन सीमा पर सुधरेंगे हालात, दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने समाधान के लिए की चर्चा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । सीमा विवाद के समाधान के लिए भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए गठित कार्य तंत्र की 29वीं बैठक बीजिंग में हुई। बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) ने किया, और चीन का प्रतिनिधित्व चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा और महासागरीय विभाग के महानिदेशक ने किया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, बुधवार की हुई बैठक में दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के समाधान समेत शेष मुद्दों को हल करने के बारे में विचार-विमर्श किया। बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से नियमित संपर्क बनाए रखने और मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने की आवश्यकता पर सहमत हुए।

यह बैठक उस समय हो रही है, जब दोनों पक्ष अरुणाचल प्रदेश को लेकर वाकयुद्ध में उलझे हुए हैं। जून 2020 में गलवान घाटी में सैनिकों की झड़प के बाद, भारत और चीन के बीच कई दौर की सैन्य वार्ता हुई है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More