Home » एसएमई आईपीओ की कीमतों में हेराफेरी, सेबी कर रहा जांच, कहा- कार्रवाई के लिए नियामक जुटा रहा सबूत

एसएमई आईपीओ की कीमतों में हेराफेरी, सेबी कर रहा जांच, कहा- कार्रवाई के लिए नियामक जुटा रहा सबूत

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली छोटे और मझोले यानी एसएमई आईपीओ की कीमतों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी हो रही है। ऐसे में सेबी इनके नियमों को ज्यादा कठोर करने पर विचार कर रहा है। साथ ही, कार्रवाई करने के लिए सबूत भी जुटा रहा है। सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने कहा, एसएमई आईपीओ को लेकर अतिरिक्त खुलासा नियम आ सकता है।

बुच ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा, एसएमई आईपीओ के ऑफर में मूल्य बदलाव का नया पैटर्न दिख रहा है। इस तरह के आईपीओ के ट्रेडिंग के वक्त और खुलासे पर विचार करना जरूरी है। नियामक को यह भी जानकारी मिली है कि ऐसी धोखाधड़ी वाली गतिविधि की पहचान कैसे की जा सकती है और उनसे कैसे निपटा जा सकता है।

चेयरपर्सन ने कहा, नियामक अब भी सभी आयामों को समझने और डाटा विश्लेषण के लिए सलाहकारों के साथ काम कर रहा है। अगर कुछ गलतियां मिलती हैं तो अगले कदम पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निवेशकों को यह समझना जरूरी है कि एसएमई इश्यू मुख्य बोर्ड से अलग हैं। सेबी के लिए निवेशकों को किए जाने वाले खुलासे के नियमों के संदर्भ में समझना जरूरी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More