Home » मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश के किसानों और माताओं को जल्द मिलेगी राशि : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश के किसानों और माताओं को जल्द मिलेगी राशि : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

by Bhupendra Sahu

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम कुरूवा में आयोजित साहू समाज सामाजिक सम्मेलन, भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहुंचने पर साहू समाज के पदाधिकारियों ने गौ-पालक एवं गौ-रक्षक के विशेष परिधान और खुमरी पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले में 118 करोड़ 24 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 154 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में मछली पालन और उद्यान विभाग की हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत 1 करोड़ 50 लाख 30 हजार रूपए की सामग्री और हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सासंद श्री संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, पूर्व संसदीय सचिव डॉ सिया राम साहू, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सहित समाज प्रमुख उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More