राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी फिल्म आर्टिकल 370 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है।इसमें यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाया है। उन्होंने अपनी उम्दा अदाकारी से तमाम दर्शकों का दिल जीत लिया है।वीकेंड पर धूआंधार कमाई करने के बाद कामकाजी दिनों में भी यह फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।आइए जानते हैं आर्टिकल 370 ने 13वें दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार आर्टिकल 370 ने 1.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 55.95 करोड़ रुपये हो गया है।दुनियाभर में भी इस फिल्म का खूब डंका बज रहा है। यह फिल्म अब तक 77.07 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है।टिकट खिड़की पर आर्टिकल 370 का सामना लापता लेडीज और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया से हो रहा है।
आर्टिकल 370 के निर्देशन की कमान आदित्य सुहास जंभाले ने संभाली है और फिल्म का निर्माण यामी के पति और निर्देशन आदित्य धर ने किया है।
किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए तरसती नजर रही है।हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई की रफ्तारी धीमी होती जा रही है।पिछले कुछ दिनों से इसकी दैनिक कमाई में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जो अब लाखों में सिमट गई है।अब लापता लेडीज की कमाई के छठे दिन के आंकड़े सामने आए हैं, जो अब तक का सबसे कम कारोबार है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, लापता लेडीज ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 50 लाख रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5.45 करोड़ रुपये हो गया है।दुनियाभर में यह फिल्म अब तक 7.49 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है।टिकट खिड़की पर लापता लेडीज का सामना यामी गौतम की आर्टिकल 370 और शाहिद कपूर-कृति सैनन की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया से हो रहा है।
आमिर खान लापता लेडीज के निर्माता हैं। फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल, रवि किशन और प्रतिभा रांटा जैसे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
००