Home » इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में पलक तिवारी दिखीं बला की खूबसूरत, फोटोज देख फैंस हुए मदहोश

इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में पलक तिवारी दिखीं बला की खूबसूरत, फोटोज देख फैंस हुए मदहोश

by Bhupendra Sahu

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी दिन पर दिन और भी ज्यादा खूबसूरत होती जा रही हैं। वो हर बार अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का कातिलाना लुक देखकर फैंस मदहोश हो गए हैं।
एक्ट्रेस पलक तिवारी हमेशा अपने हॉट एंड स्टनिंग लुक से सोशल मीडिया पर फैंस के बीच लाइमलाइट लूट लेती हैं।
वो जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में वायरल होने लगती हैं। साथ ही फैंस उनकी तारीफ करते हुए भी नहीं थकते हैं।
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं पलक तिवारी ने रेड कलर का इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वो किलर पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री पलक तिवारी ने कानों में इयररिंग्स, हाथों में चूड़ी, हाई हील्स पहनकर और साथ ही ड्रेस के मैचिंग का दुपट्टा पहनकर अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है।
एक्ट्रेस पलक तिवारी अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने लुक्स के लिए जानी जाती हैं। हालांकि इन तस्वीरों को देखकर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं।
पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। बता दें कि अब वो जल्दी ही द वर्जिन ट्री टाइटल से बन रही फिल्म में दिखाई देंगी।
एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More