नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईड) के समन को दरकिनार करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई है। अब उन्हें कोर्ट ने ही तलब कर लिया है। केजरीवाल को 17 फरवरी को पेश होने का समन कोर्ट ने दिया है। ्र्रक्क प्रमुख ने प्रवर्तन निदेशालय के पांच नोटिसों को नजरअंदाज कर दिया था।
उन्हें शराब उत्पाद शुल्क नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा गया था। न्यू एक्साइज पॉलिसी से जुड़़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय के भेजे गए 5 समन का ्र्रक्क नेता ने ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया।
ईडी ने पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को पांच बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। जिसके बाद जांच एजेंसी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। आज इस मामले पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई और कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है।
00