Home » हरदा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भीषण आग

हरदा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भीषण आग

by Bhupendra Sahu

हरदा । मध्य प्रदेश के हरदा जिले में संचालित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में कई विस्फोटों के साथ भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में कई लोगों के हताहत होने की खबरें आ रही हैं। इस घटना में दर्जनों मकानों मे दरारें आ गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार मगरधा रोड स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को विस्फोटों के साथ आग लग गई। यह आग भीषण रूप ले चुकी है और उसने कई मकानों को भी प्रभावित किया है।

आसमान पर आग और धुएं के गुबार नजर आ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में कई लोग हताहत हो सकते हैं।
आधिकारिक तौर पर किसी ने पुष्टि नहीं की है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस इलाके में फैक्ट्री चल रही थी उसके आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More