Home » यूपी में 11 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, सपा से हुआ समझौता

यूपी में 11 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, सपा से हुआ समझौता

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और पंजाब में झटके के बाद विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के लिए उत्तर प्रदेश से राहतभरी खबर है। खबर यह है कि समाजवार्दी पार्टी और कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उक्त जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके दी।

अखिलेश ने लिखा- कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने लिखा- इंडिया की टीम और क्कष्ठ्र की रणनीति इतिहास बदल देगी। इससे पहले, सपा और रालोद में 7 सीट पर गठबंधन हुआ था। यानी, अब यूपी में इंडिया गठबंधन में सपा, कांग्रेस और रालोद के बीच सीटों पर सहमति बन गई है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा- अखिलेश के ट्वीट पर केंद्रीय नेतृत्व को फैसला लेना है। फिलहाल, दोनों पार्टियों के बीच सकारात्मक और अच्छे माहौल में बातचीत चल रही है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More