एक्ट्रेस तापसी पन्नू, जिन्हें उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म डंकी के लिए शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, वर्तमान में मालदीव में छुट्टियों मना रही हैं।
एक्ट्रेस ने नए साल का जश्न अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बो और बहन शगुन पन्नू के साथ मनाया।
मनमर्जियां एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की।
पहली तस्वीर में वह अपनी बहन शगुन पन्नू के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने गोल्डन बॉर्डर वाली ब्लू साड़ी पहनी और इसे व्हाइट ब्लाउज के साथ पेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, मुस्कान और साड़ी के साथ 2024 में एंट्री कर रही हूं।
अगली तस्वीर में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड की गोद में बैठी हैं और उन्हें प्यार से गले लगा रही हैं। तापसी पन्नू ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, च्च्एंड ए हगज्ज्
इसके अलावा, एक और तस्वीर में तापसी फेंड्स के साथ नजर आ रही हैं। इस पर उन्होंने लिखा, एंड ब्यूटी
खबरों की मानें तो तापसी अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले 1 वेब सीरीज और 1 फिल्म का निर्माण करने वाली हैं।
00