Home » शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में

शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में

by Bhupendra Sahu

रायपुर स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज राजधानी रायपुर के वीरभद्र नगर स्थित सामुदायिक भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में सम्मिलित हुए। शिविर को सम्बोधन करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की सभी योजनाएं विशेष रूप से गरीब जो कच्चे मकान में रह रहे हैं उनको पक्का मकान, किराए के मकान में रहने वाले को पक्का मकान, सब्जी की दुकान और ठेला लगाने वाले गरीब भाई-बहनों को स्वनिधि योजना के तहत पहले 10 हजार रूपए, इस 10 हजार को पटाने पर 20 हजार और 20 हजार पटाए जाने पर 50 हजार तक का ऋण देने का प्रावधान किया है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की सब्सिडी सीधे हितग्राहियों के खाते में जमा कराया जा रही है। वहीं विश्वकर्मा योजना के तहत बढ़ई, लोहार, मिस्त्री को 3 लाख रूपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ और सभी प्रकार की सुविधा देने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर प्रत्येक मोहल्ले में लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश के गरीब व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आएगी उस दिन भारत माता भी खुश होगी। मोदी की गांरटी के रूप में घोषणा पत्र में हमने अयोध्या रामलला दर्शन की योजना, महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित बहनों को 12 हजार रूपए प्रतिवर्ष, गरीब महिलाओं को 500 रूपए में गैस सिलेण्डर, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने की योजना बनाई गई है, जिसे हम पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां शिविर में दिव्यांगों को व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, राशन कार्ड, मुद्रा लोन एवं स्वनिधि योजना के तहत चेक वितरित किया गया। इन सभी योजनाओं से गरीब के जीवन में खुशहाली आए यही मोदी जी का संकल्प है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More