Home » Big news : सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, आईपीएस मयंक श्रीवास्तव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 88 आईएएस अफसरों का तबादला

Big news : सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, आईपीएस मयंक श्रीवास्तव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 88 आईएएस अफसरों का तबादला

by Bhupendra Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद आधी रात को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई। प्रदेश की साय सरकार ने 88 आईएएस और एक आईपीएस की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। आईपीएस मयंक श्रीवास्तव को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। साय सरकार ने आईपीएस मयंक श्रीवास्तव को जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बना दिया है। वे दीपांशु काबरा के बाद जनसंपर्क संभालने वाले दूसरे आईपीएस ऑफिसर बनाए गए हैं।

बता दें राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद से अधिकारी समेत लोग काफी समय से इस ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार कर रहे थे। बुधवार की आधी रात ट्रांसफर लिस्ट जारी किया गया। राज्य सरकार ने मंत्रालय में हुए फेरबदल में कई बड़े चेहरों को इधर से उधर किया है। सरकार ने 19 जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए हैं। सरकार ने कुल 89 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। आईएएस गौरव कुमार सिंह को रायपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं आईएएस ऋचा प्रकार चौधरी को दुर्ग जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वे पहले जांजगीर चांपा जिले की कलेक्टर थी। दुर्ग जिले के कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा को लोक सेवा आयोग का सचिव बनाया गया।

भिलाई निगम के आयुक्त व्यास अब सूरजपुर कलेक्टर
सरकार के तबादला लिस्ट में भिलाई निगम के आयुक्त रोहत व्यास का भी नाम है। आईएस रोहित व्यास भिलाई निगम के आयुक्त के साथ दुर्ग के अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उन्हें सूरजपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही दुर्ग की कलेक्टर रह चुकी आईएएस आर शंगीता को वाणिज्यिक कर(आबकारी) विभाग का सचिव बनाया गया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More