Home » उप मुख्यमंत्री साव को नए साल की बधाई देने लोगों का लगा तांता

उप मुख्यमंत्री साव को नए साल की बधाई देने लोगों का लगा तांता

by Bhupendra Sahu

बिलासपुर  उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेहरू चौक स्थित आवासीय कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में लोग उन्हें नए साल 2024 की बधाई एवम् शुभकामनाएं दी। उनसे मुलाकातियों का लंबा तांता लगा रहा।

उप मुख्यमंत्री साव ने भी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नए वर्ष में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साव ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बिलासपुर द्वारा प्रकाशित नए साल 2024 के कैलेंडर व डायरी का विमोचन भी किया। नए साल की खुशी में साव ने रंगीन गुब्बारे भी आसमान में छोड़े। उप मुख्यमंत्री ने सबका मुंह मीठा भी कराया। जनदर्शन में पहुंचे कई लोग उप मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपे। उन्होंने इनके निराकरण का भरोसा दिलाया। समाज के सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में इस अवसर पर मौजूद थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More