Home » रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश अक्टूबर-दिसंबर 2023 में 37 प्रतिशत घटा, आवास क्षेत्र में 79 प्रतिशत गिरा

रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश अक्टूबर-दिसंबर 2023 में 37 प्रतिशत घटा, आवास क्षेत्र में 79 प्रतिशत गिरा

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। कैलेंडर वर्ष 2023 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश सालाना आधार पर 37 प्रतिशत घटकर 82.23 करोड़ अमेरिकी डॉलर रह गया। रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स इंडिया ने यह जानकारी दी।

कोलियर्स इंडिया के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर-दिसंबर 2023 में रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश 82.23 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 129.94 करोड़ अमेरिकी डॉलर था।
कैलेंडर वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में कार्यालय क्षेत्र में धन का प्रवाह 23 प्रतिशत घटकर 13.55 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 17.55 करोड़ अमेरिकी डॉलर था।
आवास क्षेत्र में अक्टूबर-दिसंबर 2023 में निवेश 79 प्रतिशत गिरकर 8.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 37.91 करोड़ अमेरिकी डॉलर था। वैकल्पिक संपत्तियां 11 प्रतिशत घटकर 46.79 करोड़ अमेरिकी डॉलर से 41.87 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गईं।
वैकल्पिक संपत्तियों में डेटा सेंटर, जीवन विज्ञान, वरिष्ठ आवास, अवकाश गृह, छात्र आवास और स्कूल शामिल हैं। पिछले वर्ष के दौरान निवेश में 53 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कार्यालय खंड 302.25 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक बढ़ गया, जो 2022 कैलेंडर वर्ष में 197.83 करोड़ अमेरिकी डॉलर था।
औद्योगिक और गोदाम परियोजनाओं में निवेश प्रवाह पिछले साल दोगुना से अधिक होकर 87.76 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 2022 में 42.18 करोड़ अमेरिकी डॉलर था।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More