Home » डेविड वॉर्नर ने अब वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास

डेविड वॉर्नर ने अब वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास

by Bhupendra Sahu

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अपने टेस्ट करियर के अंत के साथ-साथ वनडे क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी है। डेविड वॉर्नर ने नए साल के पहले ही दिन वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।

सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज डेेविड वॉर्नर ने आधिकारिक तौर पर वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

वॉर्नर ने वर्ल्ड कप 2023 के दौरान 50 ओवरों के प्रारूप से संन्यास लेने पर विचार किया था। वॉर्नर ने कहा, मैं निश्चित रूप से वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले रहा हूं। यह कुछ ऐसा था जो मैंने विश्व कप के दौरान सोचा। भारत में वर्ल्ड कप जीतना एक बड़ी उपलब्धि है।

वॉर्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2025 चैंपियंसट्रॉफी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, मुझे पता है कि एक चैंपियंस ट्रॉफी आ रही है, और अगर मैं दो साल बाद भी अच्छा क्रिकेट खेलता हूं और उन्हें किसी की जरूरत है, तो मैं उपलब्ध रहूंगा।

37 वर्षीय वार्नर ने खुलासा किया कि वनडे से संन्यास लेने का उनका फैसला भारत में विश्व कप जीत के बाद लिया गया था, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख रन-स्कोरर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More