Home » इंडस्ट्री में रश्मिका मंदाना को हुए 7 साल

इंडस्ट्री में रश्मिका मंदाना को हुए 7 साल

by Bhupendra Sahu

मुंबई । साउथ से बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का परचम लहराने वालीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को इंडस्ट्री में 7 साल पूरे हो गए है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर के दी है।

 

जिसमें रश्मिका ने अपने सात साल की जर्नी पर बात की है और फैंस को धन्यवाद किया है। रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया है कि उनकी सात साल की जर्नी कैसी रही और इसमें उनके फैंस ने उनका कितना सपोर्ट किया है।

 

एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 7 साल। यह वाकई एक अच्छी जर्नी रही है। आपने मेरा सपोर्ट किया। आपने मेरे साथ धैर्य रखा। आपने मुझे आगे बढ़ते हुए देखा है, जो आज मैं बनी हूं और आपके धैर्य के लिए धन्यवाद। एक साथ कई और खूबसूरत सालों के लिए चीयर्स। थैंक्यू। आई लव यू।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More