Home » प्रभास की सालार के तूफान से सहमी डंकी, आठवें दिन घट गई शाहरुख खान की फिल्म की कमाई

प्रभास की सालार के तूफान से सहमी डंकी, आठवें दिन घट गई शाहरुख खान की फिल्म की कमाई

by Bhupendra Sahu

शाहरुख खान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘डंकीÓ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सालार के कहर के बावजूद अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. हालांकि फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही है. ये फिल्म शाहरुख खान की इस साल की दो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों पठान और जवान के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर धीमा परफॉर्म कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘डंकीÓ ने रिलीज के आठवें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?
शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकीÓ को प्रभास की सालार से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. सालार के आगे ‘डंकीÓ कोई खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो चुके हैं और ये 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘डंकीÓ ने रिलीज के पहले दिन 29.20 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 20.12 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 25.61 करोड़ रुपये, चौथे दिन 30.70 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 24.32 करोड़ रुपये, छठे दिन 11.56 और सातवें दिन 10.50 करोड़ रुपये कमाए. वहीं अब इस फिल्म के भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के आठवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं जो काफी निराशाजनक है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 9.00 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘डंकीÓ ने रिलीज के आठ दिनों में 161.01 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
‘डंकीÓ घरेलू बाजार में बेशक खास परफॉर्म नही कर पा रही है लेकिन दुनियाभर में शाहरुख खान की फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसी के साथ ये फिल्म वर्ल्डवाइड छप्परफाड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 305 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More