सेंचुरियन । सेंचुरियन टेस्ट में भारत तीसरे ही दिन पारी और 32 रन से हार गया। दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को दूसरी पारी में 131 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस हार के साथ ही भारत टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया है। यह दक्षिण अफ्रीकी धरती पर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत की सबसे बड़ी हार है।
दक्षिण अफ्रीकी धरती पर उसकी पिछली सबसे बड़ी हार दिसंबर 2010 (पारी और 25 रन से) में हुई थी । इसके साथ ही भारत का अब साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना फिर से चकनाचूर हो गया। भारत अब दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज को केवल बराबर करा सकता है। साउथ अफ्रीका ने 408 रन बनाए थे।
00