Home » साहिबज़ादों का अदम्य साहस : ‘वीर बाल दिवसÓ में शामिल होंगे पीएम मोदी

साहिबज़ादों का अदम्य साहस : ‘वीर बाल दिवसÓ में शामिल होंगे पीएम मोदी

by admin

नई दिल्ली  साहिबजादों के अदम्य साहस की कहानी से देशवासियों को अवगत व शिक्षित करने के प्रयास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी 26 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘वीर बाल दिवसÓ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री दिल्ली में युवाओं के मार्च-पास्ट को भी झंडी दिखाएंगे।

इस दिवस को मनाने के लिए सरकार नागरिकों, विशेषकर छोटे बच्चों को साहिबजादों के अदम्य साहस की कहानी से अवगत कराने और शिक्षित करने के लिए पूरे देश में सहभागी कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक साहिबजादों के जीवन की कहानी और बलिदान के बारे में बताने वाली एक डिजिटल प्रदर्शनी देश भर के स्कूलों और बाल देखभाल संस्थानों में लगाई जाएगी। ‘वीर बाल दिवसÓ पर एक फिल्म भी देशभर में प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही, माईभारत और माईगॉव पोर्टल के माध्यम से इंटरैक्टिव क्विज़ जैसी विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

9 जनवरी 2022 को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन, प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में ‘वीर बाल दिवसÓ मनाया जाएगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More