Home » पीएम मोदी के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक का संवर रहा है जीवन : सुशांत

पीएम मोदी के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक का संवर रहा है जीवन : सुशांत

by Bhupendra Sahu

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और सुशासन की बदौलत केंद्रीय योजनाओं का लाभ आज देश के कोने-कोने तक पहुंच रही है। कल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक का जीवन संवर रहा है। उक्त बाते विकसित भारत संकल्प यात्रा के बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने नागरिकों और हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा। यात्रा के आज आठवें दिन नगर निगम सीमा क्षेत्र में दो शिविरों का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे प्राथमिक शाला बिरकोना और दोपहर 1.30 बजे से कोनी में केंद्रीय विश्वविद्यालय के पास मैदान में आयोजित किया गया जिसमें 6855 लोग शामिल हुए।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा की मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश के हर शहर हर गांव तक पहुंच रही है। विकास और योजनाओं का लाभ सीमित शहर और कुछ लोगों तक पहुंचने की परंपरा को पीएम नरेंद्र मोदी जी ने खत्म कर साढ़े नौ सालों में हर वर्ग तक मदद, विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।

आवासहीनों को घर,नागरिकों को मुफ्त में इलाज, महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन,कोरोना काल में नुकसान उठाने वाले छोटे व्यापारियों को पीएम स्वनिधि के ज़रिए ऊपर उठाने का काम,किसानों को सम्मान निधि,फसल बीमा,देश में स्वच्छता का दीप अगर किसी ने जलाया तो वह मोदी जी की सरकार ने है। आज छ.ग. में भी पीएम नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनहित के कार्यों का श्रीगणेश हो चुका है,कैबिनेट की पहली बैठक में ही राज्य के 18 लाख बेघर लोगों को आवास का निर्णय लिया गया है अब हम दो साला का बकाया बोनस और 3100 रूपये क्विंटल में धान खरीदने जा रहे हैं। मोदी जी की हर गारंटी पूरी हो रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More