Home » राधिका मदान की सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दी दस्तक

राधिका मदान की सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दी दस्तक

by Bhupendra Sahu

मिखिल मुसले के निर्देशन में बनी फिल्म सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो को इसी साल 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।इसमें राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं।15 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 40 लाख रुपये का कारोबार किया।अब सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है। जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।
सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो में निमरत कौर और भाग्यश्री जैसी अभिनेत्रियां भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।सुबोध भावे, सोहम मजूमदार, चिन्मय मांडेकर, श्रुति व्यास, सुमित व्यास, स्नेहा रायकर, आशुतोष गायकवाड़ और रश्मी अगड़ेकर जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।इसका निर्देशन मिखिल मुसले ने किया है तो वहीं दिनेश विजन फिल्म के निर्माता है। इसकी कहानी मिखिल मुसले और परिंदा जोशी ने मिलकर लिखी है।इन दिनों राधिका अपनी आगामी फिल्म सना की शूटिंग में व्यस्त हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More