भिलाई। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है। जगदलपुर के विधायक किरन देव को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किरण सिंह देव को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने अरुण सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।
