भिलाई । परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 श्री सौभाग्यमती माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में दिगम्बर जैन मंदिर नेहरूनगर भिलाई में दिनांक 16 से 19 दिसंबर तक सवा लाख णमोकार महामंत्र जाप अनुष्ठान किया जा रहा है। अंतिम दिन णमोकार महामंत्र 35 मंडलीय विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ किया जावेगा।
विधान के प्रमुख पात्रों में सौधर्म इंद्र डॉ आर के दोशी – सुनीता दोशी, धनपति कुबेर श्री महावीर-अर्चना पाटनी एवं महायज्ञनायक श्री मनीत प्रियंका जैन को बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान में सकल विश्व मे शांति एवं सद्भावना हेतु महामंत्र णमोकार का जाप किया जा रहा है।

जाप अनुष्ठान भिलाई दुर्ग एवं आसपास के सभी जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ ले रहे हैं। प्रतिदिन सुबह की बेला में अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं महामंत्र जाप एवं रात्रि में आनंद यात्रा, गुरुभक्ति एवं जाप अनुष्ठान के उपरांत भक्तिमय आरती होती है।
समस्त कार्यक्रम में सभी श्रावकगण सादर आमंत्रित हैं। यह जानकारी सीए क्षितिज जैन, प्रदीप जैन बाकलीवाल एवं क्षितिज जैन ने दिया है।