Home » कांग्रेस ने की 18 दिसंबर से ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान की घोषणा

कांग्रेस ने की 18 दिसंबर से ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान की घोषणा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । कांग्रेस ने शनिवार को 18 दिसंबर से ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से एक ऑनलाइन क्राउड फंडिंग अभियान शुरू करने की घोषणा की और कहा कि यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक ‘तिलक स्वराज फंड’ से प्रेरित है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने कहा, आज हम ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से ऑनलाइन क्राउड फंडिंग कार्यक्रम की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक ‘तिलक स्वराज फंड’ से प्रेरित है और इसका उद्देश्य समान संसाधन वितरण और अवसरों से समृद्ध भारत बनाने में हमारी पार्टी को सशक्त बनाना है।

वेणुगोपाल ने कहा, हमारा उद्घाटन अभियान ‘बेहतर भारत के लिए दान’ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 138 साल की यात्रा का जश्न मनाता है।वेणुगोपाल ने कहा, अपने इतिहास को अपनाते हुए, हम समर्थकों को 138 रुपये या 1380 रुपये या 13,800 रुपये या उससे अधिक के गुणकों में दान करने के लिए आमंत्रित करते हैं, जो बेहतर भारत के लिए पार्टी की स्थायी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि इस ऑनलाइन क्राउडफंडिंग के लिए दो चैनल बनाए गए हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि अभियान आधिकारिक तौर पर 18 दिसंबर को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लॉन्च किया जाएगा, साथ ही डोनेट लिंक भी लाइव होगा। उन्होंने कहा, हम सभी राज्य इकाई प्रमुखों से प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का आह्वान करते हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More