Home » मनुज्योति आश्रम तमिलनाडु के द्वारा विमुक्ति का रहस्य पुस्तक का विमोचन 16 दिसंबर को… मुख्य अतिथि सासंद विजय बघेल व एमएलए रिकेश होंगे

मनुज्योति आश्रम तमिलनाडु के द्वारा विमुक्ति का रहस्य पुस्तक का विमोचन 16 दिसंबर को… मुख्य अतिथि सासंद विजय बघेल व एमएलए रिकेश होंगे

by Bhupendra Sahu
  • एक ही भगवन एक ही देश हमारा मुख्य उद्देश्य है

भिलाई। 16 दिसंबर को होटल अमित पार्क इंटरनेशलन में मनुज्योति आश्रम तमिलनाडु एवं दुर्ग – भिलाई के अनुनायियों द्वारा विमुक्ति का रहस्य पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम शाम 5 बजे आयोजित किया गया है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, मनुज्योति आश्रम के निर्वाहक डी लियो पॉल सी लॅारी एवं प्रमुख आश्रम से जुड़े लोग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम पुर्णत: निशुल्क आयोजित है। यह कार्यक्रम धर्म परिवर्तन से संबंधित नही है। युवाओं को सही संदेश व मार्गदर्शन देने के लिए यहा आयोजन किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति इस कार्यक्रम में शामिल हो सकता है। इस संबंध में पत्रकारवार्ता में राजकुमार एस ने बताया कि श्रीमान नारायण श्री लहरि कृष्णा की वन से गर्जना करती आवाज है।

दुर्ग भिलाई में इस संस्था के 40 से 50 परिवार यहां निवासरत है। मनुज्योति आश्रम का काम देश और विदेशों में फैला हुआ है। तेलंगाना लुधियाना दिल्ली असम आंध्रा गुजरात मुंबई हैदराबाद में भी हमारे कई कार्यक्रम सफल हुए है। मनुज्योति आश्रम की स्थापना सन 1963 में हुई थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एक ही भगवान व एक ही देश होना चाहिए। चूंकि भगवान एक है समस्त वेदों का सारांश एक ही है हमे जाति कुल धर्म भाषा रंग के भेद भूल कर सर्वशक्ति मान एक ही भगवान के अधीन एकत्रित होना है।

हमारी इस पुस्तक में 18 गुण शामिल है जो व्यक्ति को शांतिपूर्ण एवं आनंदमय जीवन जीने का अभ्यास कराता है। साथ ही यह पुस्तक अपने पाठकों को एक आदर्श जीवन जीने का रहस्य बताता है। जिसके बारे में लोग अपने जीवन में स्पष्टता चाहते है। इसके लेखक देवासीर लंकाडियू के अनुसार यह पुस्तक अमरता का मार्ग प्रशस्त करता है। इस पुस्तक में 18 गुण मुकुट के रत्नों के तरह है। श्री लंकाडियू आगे कहते है इस गुणों का अभ्यास करने से व्यक्ति अमर होने के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

इस पुस्तक में विमुक्ति का रहस्य महत्वपूर्ण रूप से सभी शास्त्रों के अनुसार है। इस पुस्तक को श्री लहरि कृष्ण के प्रवचनों से संकलित किया गया है। यह कार्यक्रम सौंदर्य लहरी क्रिएशंस यूटयूब चैनल द्वारा प्रसारित किया जायेगा। विश्व भर के श्री लहरि कृष्ण के भक्तजन इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इस पुस्तक को निश्ुाल्क प्राप्त करने के लिए इस पते पर मनुज्योति आश्रम सत्यानगरम ओडेमारिचन पोस्ट वैय्या पापागुड़ी तिरूनेल वेली तमिलनाडु पर भी संपर्क कर सकते है पत्रकारवार्ता में उपस्थित लोगों में जेफी मादरी, एसएन प्रसाद, विजय कौशिक, के रविन्दर, अनिल, मार्टिन, आनंद, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More